शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:बीएस-6 से कम मानक वाले 117 वाहनों को दिल्ली जाने से रोका – 117 Vehicles With Standards Below Bs-vi Were Prevented From Entering Delhi

November 3, 2026


पांच प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती, शाम चार बजे तक 408 वाहनों की जांच, पीयूसीसी के 30 चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सोमवार को शाम चार बजे तक पुलिस ने 408 वाहनों की जांच की। इनमें से 117 वाहनों को दिल्ली की ओर जाने से पहले ही रोककर डायवर्ट किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 89 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 30 चालान प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं होने पर किए गए।

ट्रैफिक पुलिस ने प्रहलादपुर बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, जेसीबी चौक, दुर्गा बिल्डर और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर कैली की तरफ उतरने से पहले यू-टर्न पर विशेष नाके लगाए हैं। इन सभी स्थानों पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगाई गई है, जिससे दिन और रात लगातार वाहनों की जांच और निगरानी की जा सके।

नाके पर बीएस-3 और उससे नीचे के मानक वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा पीयूसीसी और अन्य निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रतिबंधित वाहनों को फरीदाबाद में ही रोककर नियमानुसार दूसरे रास्तों पर भेजा जा रहा है, ताकि ऐसे वाहन दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X