गोरखपुर: एयरपोर्ट पर रात नौ बजे की समय सीमा के चलते रद्द हुई थी मुंबई से आने वाली फ्लाइट, स्पाइसजेट ने दी सफाई – Spicejet Mumbai Gorakhpur Flight Cancelled Due To 9 Pm Airport Deadline

रद्द करनी पड़ी थी मुंबई-गोरखपुर उड़ान
November 3, 2026

रद्द करनी पड़ी थी मुंबई-गोरखपुर उड़ान
मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी553 एक नवंबर को रद्द किए जाने और यात्रियों के विमान के पास जमीन पर सोते हुए तस्वीरों के सामने के बाद स्पाइसजेट ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। इसके अनुसार, यह उड़ान एयरपोर्ट पर निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के कारण रद्द करनी पड़ी। उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए अगले दिन स्पाइसजेट ने अतिरिक्त उड़ान संचालित की थी।
उड़ान संचालन की अनुमति नहीं थी, तो क्यों कराई बोर्डिंग?
विमान रद्द कर दिए जाने के कारण, कुछ यात्रियों ने विमान के पास जमीन पर रात बिताई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में कई यात्री विमान के नजदीक जमीन पर सोते नजर आए। यात्रियों ने सवाल उठाया कि जब गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात नौ बजे के बाद उड़ान संचालन की अनुमति नहीं थी, तो उन्हें विमान में बोर्डिंग क्यों कराई गई?
रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है गोरखपुर
गोरखपुर एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। यहां विमानों के संचालन के लिए रात नौ बजे तक का वॉच आवर निर्धारित है। एक नवंबर को इस समय सीमा को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान का संचालन नहीं हो पाया।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने दो नवंबर को अतिरिक्त व्यावसायिक उड़ान एसजी9553 की व्यवस्था की। इस उड़ान के जरिये एक नवंबर को रद्द हुई फ्लाइट के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की गई। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि उड़ान रद्द होने की वजह गोरखपुर एयरपोर्ट पर लागू परिचालन समय की पाबंदी थी। यात्रियों की ओर से साझा किए गए वीडियो और शिकायतों के बाद यह मामला चर्चा में आया था।
November 13, 2026
आक्राेशित परिजन ने सड़क जाम करने की कोशिश की – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार शाहपुर क्षेत्र के श्रीराम चौराहे पर दिवाली के दूसरे दिन पटाखे की चिंगारी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल लोहार युवक जयकरन विश्वकर्मा (24) की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। […]
November 13, 2026
2020 में 10.63 करोड़ की लागत से राजघाट पर स्थापित हुआ था, निशुल्क दाह संस्कार की थी सुविधा – -ग्रीन रेवोल्यूशन फाउंडेशन को दिया गया है संचालन का जिम्मा, 1800 रुपये प्रति शव भुगतान करता है नगर निगम गोरखपुर। प्रदूषण मुक्त अंतिम संस्कार की सुविधा देने के लिए राजघाट पर 10.63 करोड़ रुपये खर्च कर […]
November 13, 2026
– शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होंगी 234 प्रतिमाएं, संवेदनशील घाटों पर ड्रोन से होगी निगरानी – जलाशयों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें रहेंगी मुस्तैद गोरखपुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिले […]
