शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किंग:रिलीज से पहले ही फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, जानें बजट, डायरेक्टर की फीस और Ott रिलीज से जुड़ी जानकारी – Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable
बॉलीवुड

किंग:रिलीज से पहले ही फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, जानें बजट, डायरेक्टर की फीस और Ott रिलीज से जुड़ी जानकारी – Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable

November 3, 2026


Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable

शाहरुख खान की फिल्म किंग

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है और फैंस में शाहरुख की वापसी को लेकर काफी क्रेज है। जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली है। 

रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 665 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डिस्ट्रीब्यूशन, ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए यह बड़ी रकम हासिल की है। हालांकि, फिल्म को मुनाफे का सौदा बनने के लिए दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई करनी पड़ सकती है।

फिल्म की प्री-रिलीज कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स का है। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स फिल्म्स (Phars Films) ने 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी पर फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज मिनिमम गारंटी डील है। इससे पहले किसी भारतीय फिल्म की ऐसी डील 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X