अलवर:एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़ी कार पर पलटा पत्थरों से भरा डंपर, पास खड़े युवक की मौत – Alwar Expressway Crash: Stone-laden Dumper Overturns On Car, Maharashtra Accountant Killed

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा
November 3, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रैणी थाना क्षेत्र में पत्थरों से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। इस हादसे में कार के पास खड़े महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय मुनीम दत्तु रमेश चौहान की पत्थरों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। कार के अंदर बैठे प्याज व्यापारी चेतन जैन को मामूली चोटें आई हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के पीपलगांव निवासी व्यवसायी चेतन जैन अपने गांव के ही मुनीम दत्तु रमेश चौहान के साथ कारोबार के सिलसिले में कार से पंजाब जा रहे थे। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेस्ट एरिया के सामने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। चेतन जैन कार के अंदर बैठे थे, जबकि मुनीम दत्तु रमेश चौहान गाड़ी के पास खड़े होकर खैनी मिला रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे पत्थरों से भरे एक डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वह कार के ऊपर पलट गया। डंपर में लदे पत्थर कार और पास खड़े मुनीम के ऊपर जा गिरे, जिससे वे पत्थरों के नीचे दब गए।
ये भी पढ़ें: उदयपुर: 199.50 करोड़ के गांजे का खुलासा, 56 खसरा नंबरों पर उगाए गए थे 1.33 लाख पौधे; बेखबर रहा प्रशासन
हादसा इतना भीषण था कि पत्थरों के नीचे दबने के कारण दत्तु रमेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने पत्थरों के नीचे से मुनीम का क्षत-विक्षत शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
November 13, 2026
सफदरजंग अस्पताल विस्तार पटाखे के बारूद में हुए विस्फोट से 90 प्रतिशत तक झुलसी आंखों वाले 12 वर्षीय मासूम दिलखुश यादव की दृष्टि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुए सफल ऑपरेशन के बाद बच गई है। अलवर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर […]
November 12, 2026
यात्रीगण कृपया ध्यान दें विस्तार रेल मंत्रालय रेवाड़ी से जयपुर के बीच लगभग 191 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन बिछाने की तैयारी तेजी से कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का फाइनल लोकेशन सर्वे अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सर्वे और आवश्यक वित्तीय आकलन पूरा होने के बाद चिह्नित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया […]
November 12, 2026
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग विस्तार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली […]
