ये कैसी जिद?:आईफोन नहीं दिलाया तो घर से भागा नाबालिग, कोटा के होटल में मिला; जानें कैसे पहुंची पुलिस? – What Kind Of Stubbornness Is This Minor Runs Away From Home After Being Denied An Iphone Found In A Kota Hotel

सांकेतिक
November 3, 2026

सांकेतिक
राजगढ़ में परिजनों द्वारा आईफोन नहीं दिलाने से नाराज होकर घर से भागे एक 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से बालक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और कोटा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राघव होटल में छापा मारकर उसे अपने संरक्षण में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
आईफोन की जिद में छोड़ा घर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे 16 वर्षीय निकुंज ने अपने परिजनों से आईफोन खरीद कर देने की हठ की थी। परिजनों ने जब फोन दिलाने से मना किया, तो वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने चुपचाप अपने स्कूल बैग में कपड़े रखे और रात के समय ही किसी को बिना बताए सारंगपुर रेलवे स्टेशन से कोटा-इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर निकल गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता ने देर रात सारंगपुर थाने पहुंचकर बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई।
पढे़ं: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति
तकनीकी मदद से मिली सफलता
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तुरंत साइबर सेल के माध्यम से बालक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया, जिसकी लोकेशन राजस्थान के कोटा में पाई गई। लोकेशन मिलते ही पुलिस दल तुरंत कोटा के लिए रवाना हुआ। पुलिस टीम ने मध्य रात्रि में स्टेशन रोड स्थित राघव होटल में दबिश दी और नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला
November 11, 2026
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में बुधवार को राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने बयान को किसान समाज का अपमान बताते हुए सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी […]
November 8, 2026
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद उसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 43 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मानसून पिछले तीन दिनों से 15 जिलों में ही ठहरा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि […]
November 7, 2026
मध्य प्रदेश में मानसून की चाल अभी भी सुस्त बनी हुई है। प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री होने के बावजूद अब तक केवल 15 जिले ही इसकी जद में आए हैं, जबकि 40 जिलों में मानसून का इंतजार जारी है। इसका असर बारिश के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। जून महीने […]
