शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक्सप्लेनर:राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी? – Explainer: Why Dhirendra Shastri Faces Backlash Over Ram-krishna Remarks And His Past Apologies?
दतिया

एक्सप्लेनर:राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी? – Explainer: Why Dhirendra Shastri Faces Backlash Over Ram-krishna Remarks And His Past Apologies?

November 3, 2026


पहले किन-किन बयानों के लिए माफी मांग चुके हैं शास्त्री?

1. मई 2022: छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप

मई 2022 में धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक व्यक्ति को अपने पास बुलाते हैं। जब वह व्यक्ति उनके पैर छूने की कोशिश करता है तो वे उसे रोकते हुए कहते हैं, ‘बस-बस, छूना नहीं, हमें, अछूत आदमी हैं हम।’

वीडियो का करीब 25 सेकेंड का हिस्सा वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने उन पर छुआछूत को बढ़ावा देने और व्यक्ति को अछूत कहने का आरोप लगाया। इस मामले में ट्विटर पर #ArrestDhirendraShastri भी ट्रेंड हुआ।

सफाई: बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सफाई दी गई कि एडिटेड वीडियो के जरिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसमें कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री ने अछूत शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए किया था।

2. फरवरी 2023: संत तुकाराम की पत्नी पर टिप्पणी

बयान: कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थीं।

सफाई और माफी: विवाद होने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह कहानी उन्होंने एक किताब में पढ़ी थी। अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं।

3. अप्रैल 2023: साईं बाबा पर टिप्पणी

बयान: मध्य प्रदेश में कथा के दौरान उन्होंने कहा कि साईं बाबा संत हो सकते हैं, भगवान नहीं। उन्होंने कहा कि गीदड़ की खाल पहनने से कोई शेर नहीं बन सकता।

सफाई और माफी: 5 अप्रैल को उन्होंने कहा कि किसी संत को भगवान मानना लोगों की निजी आस्था है। उन्हें इससे कोई विरोध नहीं है। उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्हें दिल से दुख है।

4. अप्रैल 2023: सहस्त्रबाहु अर्जुन पर टिप्पणी

बयान: एक सभा में उन्होंने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन के हैहय वंश का राजा बड़ा कुकर्मी था और साधुओं पर अत्याचार करता था। इसी वजह से परशुराम ने फरसा उठाया था।

सफाई और माफी: 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य किसी समाज की भावनाएं आहत करना नहीं था। फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्हें खेद है।

5. अप्रैल 2024: अली और बजरंगबली पर टिप्पणी

बयान: एक कथा के दौरान उन्होंने जिन्न से परेशान व्यक्ति का जिक्र किया, जिसने अपना नाम अली बताया था। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे पास बजरंगबली हैं, वे आपके भी पिता हैं।

सफाई और माफी: 5 अप्रैल को वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि मौला अली अहिंसा के पुजारी थे और उनके दिल में उनके लिए सम्मान है। किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्होंने माफी मांगी।

6. अप्रैल 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी

बयान: 24 अप्रैल को नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मोहन भागवत की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि युद्ध से थककर शिवाजी महाराज ने राज्य की जिम्मेदारी छोड़ने का विचार किया था और अपना मुकुट समर्थ रामदास को सौंप दिया था।

सफाई और माफी: 26 अप्रैल को नागपुर में उन्होंने कहा कि उन्होंने सम्मान के भाव से यह बात कही थी, लेकिन उसे गलत समझा गया। शिवाजी महाराज का अपमान करने के बारे में वे सोच भी नहीं सकते।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X