Bhadohi News:10 दिन बाद खुलीं सहकारी समितियां एक हजार क्विंटल डीएपी की वितरित – Cooperative Societies Opened After 10 Days; 1,000 Quintals Of Dap Distributed

जंगीगंज समिति पर डीएपी के लिए पहुंचे किसान। संवाद
November 3, 2026

जंगीगंज समिति पर डीएपी के लिए पहुंचे किसान। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के सहकारी समितियों पर लटके ताले सोमवार को खुल गए। करीब 10 दिनों के बाद समितियों से डीएपी का वितरण शुरू हो गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 45 समितियों पर करीब छह घंटे में ही एक हजार क्विंटल डीएपी वितरित की गई। सचिवों की हड़ताल खत्म होने से रबी सीजन में बुआई को लेकर परेशान किसानों को राहत मिली है। सहकारी समिति के सचिव बीते 21 अक्तूबर से ही हड़ताल पर चले गए हैं। लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना देने के साथ ही समर्थन में कई समितियों के सचिव तालाबंदी कर दिए थे। जिससे समितियों पर डीएपी और यूरिया होने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रही थी। इससे किसान गेहूं और सरसो की बुआई के लिए परेशान थे।
मजबूरन उनको निजी दुकानों से डीएपी लेनी पड़ रही थी। बुआई सीजन में हड़ताल होने से प्रशासनिक अफसरों की चिंता भी बढ़ गई। करीब 10 दिनों तक चली हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। जिससे समितियों का ताला खुल गया। जंगीगंज, अभोली के कनकपुर, सर्रोई, औराई और गोपीगंज समेत अन्य समितियों पर सुबह 10 बजे से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिलेख सत्यापन के बाद किसानों को डीएपी दी गई। सोमवार को जंगीगंज सहकारी समिति पर खाद वितरण शुरू होने की जानकारी मिलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। होलपुर निवासी किसान हूबलाल बिंद और छतमी निवासी किसान जितेंद्र यादव ने बताया कि करीब आठ दिनों से समिति का चक्कर लगा रहे थे।
सोमवार को उन्हें खाद मिल सकी। समिति के सचिव कमलेश मिश्रा ने बताया कि किसानों को खाद की कोई दिक्कत नहीं है। एआर कोआरपेटिव राम प्रकाश ने बताया कि 714 एमटी डीएपी समितियों पर है जबकि 900 एमटी बफर में मौजूद है। उन्होंने अनुमान जताया कि सोमवार को 45 समितियों पर करीब एक हजार क्विंटल डीएपी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सचिवों की हड़ताल खत्म होने से समितियों पर अब लगातार डीएपी का वितरण होगा।
November 13, 2026
हिना की फाइल फोटो। – फोटो : संवाद विस्तार गोपीगंज कोतवाली के गिराई के पास बुधवार को एक ऐसी घटना हुई। जिसने सबको मर्माहत कर दिया। सड़क पार कर रही बेटी को बचाने में मां ने अपनी जान गंवा दी। 32 वर्षीय चुड़िहारी मोहाल निवासी हिना ने सड़क पर दौड़ी बेटी को बचाने में अपनी […]
November 13, 2026
-ट्रायल में पूर्वांचल समेत कई राज्यों के 175 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। भदोही प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 के लिए बुधवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें भदोही के साथ जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, […]
November 13, 2026
ज्ञानपुर। दीपावली के अंतिम दिन बुधवार को जिले भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर जैसे ही स्नेह का तिलक लगाया। रोली-अक्षत में उनका प्यार निखर कर चमकने लगा। बहनों ने भाइयों को लावा-चना और मिठाई खिलाकर उनकी शतायु होने की […]
