शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भैया दूज :रोली-अक्षत से सजा भाइयों का मस्तक, बहनों के प्यार से महका आंगन – Bhaiya Dooj: Roli-akshat Decorated The Heads Of Brothers, The Courtyard Smelled With The Love Of Sistersroli-akshat Decorated The Heads Of Brothers, The Courtyard Smelled With The Love Of Sisters
भदोही

भैया दूज :रोली-अक्षत से सजा भाइयों का मस्तक, बहनों के प्यार से महका आंगन – Bhaiya Dooj: Roli-akshat Decorated The Heads Of Brothers, The Courtyard Smelled With The Love Of Sistersroli-akshat Decorated The Heads Of Brothers, The Courtyard Smelled With The Love Of Sisters

November 13, 2026


ज्ञानपुर। दीपावली के अंतिम दिन बुधवार को जिले भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर जैसे ही स्नेह का तिलक लगाया। रोली-अक्षत में उनका प्यार निखर कर चमकने लगा।

बहनों ने भाइयों को लावा-चना और मिठाई खिलाकर उनकी शतायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किया। हाथ में उपहार मिलते ही बहनों का चेहरा दमकने लगा। बहन भाई के प्यार से आंगन भी महक उठा।

ज्ञानपुर, भदोही, औराई, मोढ़, सुरियावां, अभोली, गोपीगंज, जंगीगंज, वहिदा मोड़, ऊंज, चौरी, महराजगंज, बाबूसराय, सर्रोई, असनाव आदि स्थानों पर सुबह से ही भैया दूज पर्व के लिए चहल-पहल तेज रही। वहीं, गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व के मौके पर आस्था और विश्वास का समागम दिखा। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दर्शन पूजन किया।

सुरक्षा कवच के रूप में कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और माथे पर टीका लगाया। प्राचीन दुर्गा मंदिर सहित कुछ स्थानों पर विधि-विधान पूर्वक से सामूहिक पूजन अर्चन किया गया। भिदिऊरा गांव निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि गोवर्धन पूजन के उपरांत बुधवार को भैया दूज का पर्व मनाया गया। भाई को यम द्वितीया भी कहते हैं इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करती हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को यह पर्व मनाया जाता है। पूजा का थाल सजा कर बहनें शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में सामूहिक रूप से पर्व मनाया गया।

स्नान ध्यान कर भाइयों के मंगल कामना करते हुए मंदिर पहुंची बहनों ने जगत जननी मां दुर्गा का दर्शन पूजन किया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से पूजा किया। इस दौरान मंदिरों में भक्ति गीत गूंजते रहे।

ज्ञानपुर नगर में भैयादूज की पुजा करती बहनें। संवाद

ज्ञानपुर नगर में भैयादूज की पुजा करती बहनें। संवाद– फोटो : Archive

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X