Deoria News:सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत – Motorcyclist Killed In Road Accident
बरहज। बढ़या हरदो गांव के पास सोमवार केा चार पहिया वाहन की टक्कर से परसियां चौबे गांव निवासी बाइक सवार प्रभात उर्फ पिंटू यादव (36) पुत्र उमाशंकर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परसियां चौबे गांव निवासी प्रभात उर्फ पिंटू यादव किसी काम से बारा दीक्षित चौराहे पर गए थे। लौटते समय बढ़या हरदो गांव के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज देवरिया ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी प्रियंका यादव रोने लगी। घर में चीख-पुकार मच गई।
