Jaunpur News:ऑफलाइन चिकित्सा बिल भुगतान व्यवस्था जारी रखने की मांग की – Demanded To Continue The Offline Medical Bill Payment System

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के धरने को संबोधित करते वक्ता। संवाद
November 3, 2026

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के धरने को संबोधित करते वक्ता। संवाद
जौनपुर। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की पहले से चली आ रही ऑफलाइन व्यवस्था को ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ जारी रखने की मांग के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष सीबी सिंह के नेतृत्व में पेंशनर्स ने डीएम के प्रतिनिधि एसडीएम श्वेता गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन ने एक अक्तूबर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है। जबकि सीएमओ कार्यालय में 25 सितंबर से ही ऑफलाइन बिल लेना बंद कर दिया गया।
शासनादेश के अनुसार सितंबर तक के बिलों का निस्तारण 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन किया जाना था, लेकिन कार्यालय में बिल स्वीकार नहीं किए गए। इससे पेंशनर्स परेशान हैं। नियमानुसार चिकित्सा के तीन महीने के भीतर बिल प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इस हिसाब से सितंबर तक के बिल दिसंबर तक जमा करने की समयसीमा है।
उन्होंने कहा कि साल 2020 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनर्स का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर टोकन नंबर जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वे ऑनलाइन बिल प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। इस समस्या को संगठन प्रदेश स्तर पर पेंशनर्स सलाहकार समिति में भी उठा चुका है। सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो पेंशनर्स लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्याओं के निस्तारण में सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई।
उन्होंने ऑफलाइन चिकित्सा बिलों के निस्तारण की व्यवस्था जारी रखने की मांग की। धरने को सूबेदार यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, एमएल गुप्ता, ओंकारनाथ मिश्र, चंद्रशेखर सिंह, रामकेश यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजपति यादव और वीवी सिंह ने संबोधित किया। संचालन कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
November 13, 2026
सिंगरामऊ… ट्रक चालक राकेश सिंह, फाइल फोटो।
November 13, 2026
मछलीशहर… अश्वनी, फाइल फोटो। मछलीशहर। तिलोरा गांव के पास बुधवार की रात में अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अश्विनी कुमार (28) निवासी तिलोरा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अश्विनी बुधवार की दोपहर में अपनी बहन के घर मछलीशहर गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौटते समय भिखारीपुर-तिलोरा […]
November 13, 2026
खेतासराय। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर बर्दमार पुलिया के पास बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब्बोपुर निवासी सचिन बिंद की पत्नी सुष्मिता (21) ने चार दिन पहले बच्ची को जन्म दिया […]
