शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:जुए में हारे ढाई लाख रुपये, युवक ने फंदा लगाकर दी जान, राशन गोदाम में लटका था शव, जांच में जुटी पुलिस – Kanpur Young Man Took His Own Life By Hanging After Losing 2.5 Lakh Rupees In Gambling
कानपुर

कानपुर:जुए में हारे ढाई लाख रुपये, युवक ने फंदा लगाकर दी जान, राशन गोदाम में लटका था शव, जांच में जुटी पुलिस – Kanpur Young Man Took His Own Life By Hanging After Losing 2.5 Lakh Rupees In Gambling

November 13, 2026


Kanpur young man took his own life by hanging after losing 2.5 lakh rupees in gambling

मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दीपावली में जुए में 2.5 लाख रुपये हारने पर कर्मचारी ने राशन गोदाम के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने दोस्तों पर शराब पिलाने के बाद जुए में रुपये हरवाने का आरोप लगाया। चकेरी पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।

मवैया गांव निवासी दीपक कुमार (46) पटेल नगर स्थित राशन गोदाम में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, तीन बेटे राजू, नितिन व ओम है। साले शनि गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर उनके दोस्तों ने शराब पिलाई, फिर जुआ खिलवाया। इसमें दोस्तों ने उनसे 2.5 लाख रुपये जीत लिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X