मेरठ:नमो भारत कॉरिडोर पर बुधवार से दौड़ेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला – Meerut: 20 Additional Trains To Run On The Namo Bharat Corridor Starting Wednesday
November 3, 2026
नमो भारत ट्रेन।
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एनसीआरटीसी ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर बुधवार चार नवंबर से 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर संचालित होंगी। अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही निजी वाहनों के इस्तेमाल में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
गिरफ्तार आरोपी और अंकुश की फाइल फोटो। विस्तार आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में भैयादूज पर बहन के घर आए छात्र अंकुश (22) की पीटकर हत्या करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहन का पति अरुण और ससुर संजीव हैं। पुलिस के अनुसार, पत्नी और उसके […]
सांकेतिक तस्वीर। विस्तार 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसपी पूर्णेंदु सिंह ने दोघट थाने के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जितेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल संतोष को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने क्राइम ब्रांच को इसकी जांच सौंपी है। तीनों सिपाही जांच में दोषी मिलते हैं तो उनको निलंबित किया जाएगा।
वायु प्रदूषण – फोटो : Amarujala.com/AI विस्तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब हो रही है। प्रदूषण की मोटी परत के चलते धूप का असर भी फीका पड़ने लगा है। पिछले दो-तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार […]