बागपत:10 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर तीन सिपाही लाइन हाजिर, रिकॉर्डिंग के साथ की गई थी शिकायत, ये है मामला – Baghpat: Three Constables Sent To Police Lines For Demanding A Bribe Of ₹10,000; Complaint Was Filed
सांकेतिक तस्वीर। विस्तार 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसपी पूर्णेंदु सिंह ने दोघट थाने के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जितेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल संतोष को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने क्राइम ब्रांच को इसकी जांच सौंपी है। तीनों सिपाही जांच में दोषी मिलते हैं तो उनको निलंबित किया जाएगा।
