शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:डीएपी के संकट में फंसी बोआई, समितियों पर ताले से किसान परेशान – Sowing Hit By Dap Shortage; Farmers Distressed As Cooperative Societies Remain Locked

November 3, 2026


करौंदीकला। डीएपी खाद की किल्लत से गेहूं की बोआई प्रभावित होने लगी है। साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने और कई समितियों में ताले लटके होने से किसान परेशान हैं। बाजार में महंगे दामों पर खाद बेचने का आरोप लग रहा है।

प्रतापपुर सुलेमपुर निवासी संजय उपाध्याय ने बताया कि कटघर प्रतापपुर समिति 20 दिनों से बंद है। कटघर पूरे चौहान निवासी मंगला प्रसाद ने कहा कि खेत में नमी होने के बावजूद खाद नहीं मिलने से बोआई रुकी है। हरीपुर निवासी फूलचंद के मुताबिक बाजार में खाद आसानी से नहीं मिल रही। जहां उपलब्ध है, वहां महंगे दाम वसूले जा रहे हैं। गुड्डू यादव, राजेंद्र वर्मा, राजीव चौबे, संतोष कुमार, बब्बर और बालमुकुंद ने सचिव की मनमानी से समिति बंद रहने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। एडीओ कोऑपरेटिव आलोक मिश्र ने बताया कि जल्द ही खाद वितरण कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X