शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:गन्ने का कोटा घटाने को लेकर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन – Farmers Protest At Sugarcane Procurement Center Over Reduction In Sugarcane Quota
बुलंदशहर

Bulandshahar News:गन्ने का कोटा घटाने को लेकर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन – Farmers Protest At Sugarcane Procurement Center Over Reduction In Sugarcane Quota

November 4, 2026


Farmers protest at sugarcane procurement center over reduction in sugarcane quota

गुलावठी के गांव भटौना में  गन्ना क्रय केंद्र पर धरना प्रदर्शन करते किसान। स्रोत: जागरूक पाठक

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव भटौना में ग्रामीणों व किसानों ने गन्ने का कोटे को घटाने को लेकर गन्ना क्रय केंद्र सेंटर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों और ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर वेव इंडस्ट्रीज की प्रणाली पर सवाल उठाए।

किसानों ने कहा कि केंद्र पर समय से गन्ने का उठाव नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने गन्ने का कोटा 1.5 लाख से घटाकर सीधे 90 हजार कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी अपनी मनमर्जी से ही ट्रांसपोर्ट मुहैया कराती है। फिर भी किसानों को गन्ने का उठाव व पर्ची भी समय पर नहीं दी जा रही है।

धरना-प्रदर्शन करने वाले किसानों की स्पष्ट मांग है कि भटौना गन्ना क्रय केंद्र से वेव इंडस्ट्रीज का अनुबंध तुरंत समाप्त किया जाए और किसी अन्य जिम्मेदार कंपनी को इस केंद्र से जोड़ा जाए। किसानों ने चेतावनी देते हुए साफ कहा कि क्रय केंद्र से वेव इंडस्ट्रीज को हटाकर नई कंपनी को जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती, तब तक वे केंद्र पर अपने गन्ने की तौल और आपूर्ति नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र बाबा, सोसायटी के चेयरमैन लखेंद्र, इंद्रपाल, अमित कुमार, ऋषि, अभय मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X