शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:हिमांयूपुर में जीजा ने साले का दांतों से कान काटा – In Himayupur, A Man Bit Off His Brother-in-law’s Ear
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:हिमांयूपुर में जीजा ने साले का दांतों से कान काटा – In Himayupur, A Man Bit Off His Brother-in-law’s Ear

November 4, 2026


In Himayupur, a man bit off his brother-in-law's ear.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर इलाके में शराबी जीजा ने अपने साले के कान के निचले हिस्से को दांतों से काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

सोमवार रात करीब 12 बजे हिमांयूपुर क्षेत्र में रहने वाला आरोपी जयप्रकाश, जो अपनी पत्नी पूजा के साथ उसके मायके में ही रह रहा था, नशे की हालत में घर पर हंगामा करते हुए पत्नी पूजा के साथ मारपीट कर रहा था। चीख-पुकार सुनकर पूजा का भाई सोनू बीच-बचाव करने के लिए आया। उसने जीजा की इस हरकत का कड़ा विरोध किया। विरोध करने पर जीजा और साले के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई शुरू हो गई।

गुस्से में जीजा जयप्रकाश ने साले सोनू पर हमला बोल दिया और उसका कान के निचले हिस्से को दांतों से काटकर शरीर से अलग कर दिया। लहूलुहान होकर सोनू दर्द से कराह उठा। लहूलुहान हालत में ही थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बीती बताई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।

थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया तथा मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सीओ संतोष कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल सोनू का उपचार कराया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X