शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:20 लाख से अधिक की फर्जी एफडीआर, 18 लाख रुपये का लोन; बक्सर में बैंक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार – ‘natwarlal’ From Buxar Arrested For Swindling The Bank Out Of Rs 18 Lakh Using Forged Fdrs
पटना

बिहार:20 लाख से अधिक की फर्जी एफडीआर, 18 लाख रुपये का लोन; बक्सर में बैंक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार – ‘natwarlal’ From Buxar Arrested For Swindling The Bank Out Of Rs 18 Lakh Using Forged Fdrs

November 4, 2026


'Natwarlal' from Buxar arrested for swindling the bank out of Rs 18 lakh using forged FDRs

बक्सर में बैंक लोन का फर्जीवाड़ा उजागर

विस्तार

बक्सर में फर्जी एफडीआर और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ग्रामीण बैंक से लाखों रुपये का लोन हासिल करने वाले कथित जालसाज को इटाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के इंदौर गांव निवासी रवि प्रकाश मौर्य, पिता हरि प्रसाद सिंह, के रूप में हुई है। उस पर बैंक अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर, फर्जी मुहर और सरकारी विभाग के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2023 को आरोपी ने बक्सर स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में 20 लाख 76 हजार रुपये की एफडीआर प्रस्तुत की थी। इसके आधार पर करीब 18 लाख रुपये का डिमांड लोन प्राप्त कर लिया गया। वहीं, बैंक में जमा एफडीआर संख्या 6949310381 के आधार पर 16 लाख रुपये का डिमांड लोन दिए जाने का भी उल्लेख है। बाद में बैंक स्तर पर दस्तावेजों की जांच की गई तो एफडीआर में गड़बड़ी सामने आई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने बैंक अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों और जाली मुहर का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण अभियंत्रण, रायपुर (छत्तीसगढ़) के नाम से भी कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए थे। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक और सरकारी विभाग, दोनों को धोखा देने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित दयाल ने रवि प्रकाश मौर्य के खिलाफ इटाढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनका उपयोग करने और बैंक एवं सरकारी विभाग के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X