Udhampur News:सेना ने किश्तवाड़ में लगाया मेगा मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य सुविधाओं के लगे स्टॉल – Jammu Kashmir News

मेडिकल कैंप में दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी वितरित की गई।
– फोटो : kishatwar news
November 4, 2026

मेडिकल कैंप में दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी वितरित की गई।
– फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सद्भावना के तहत किश्तवाड़ में दो दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। आर्मी एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड किश्तवाड़ में आयोजित इस शिविर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार तथा एलओपी सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की तरफ से मरीजों की जांच, परामर्श, आवश्यक दवाइयां तथा विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आंखों, कानों, हड्डियों, बच्चों तथा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भारतीय सेना के चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श कर क्षेत्र में लोगों को होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आकलन भी किया।
शिविर के दौरान दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर, बैसाखियां, वॉकिंग स्टिक, वॉकर, साइकिल तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। भारतीय सेना के जवान दिव्यांग एवं बुजुर्ग मरीजों की विशेष सहायता करते हुए उन्हें संबंधित चिकित्सकों तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के जांच एवं उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकें। मेगा मेडिकल कैंप में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में पहुंचकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अनिल परिहार एवं अजीत परिहार (परिहार ब्रदर्स) को श्रद्धांजलि अर्पित की।
November 13, 2026
पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु। – फोटो : katra news कटड़ा। एक बार फिर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दीपावली सहित अन्य त्योहारों के दौरान मां वैष्णो देवी की यात्रा में काफी गिरावट दर्ज की गई […]
November 13, 2026
उधमपुर। जिले में पारंपरिक खेती के साथ किसानों को बागवानी की नई फसलों से जोड़ने के लिए कीवी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की ठंडी जलवायु को देखते हुए जिले में कीवी उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं। पिछले कुछ समय से इस दिशा में काम किया जा रहा है और […]
November 13, 2026
उधमपुर। सरकारी मेडिकल कालेज में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो अलग-अलग पार्किंग परियोजनाएं तैयार की गईं, लेकिन इनकी मौजूदा स्थिति अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। एक तरफ मुख्य गेट के सामने पार्किंग निर्माण का काम […]
