शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:भारी बारिश से रायपुर-पाटन सड़क संपर्क टूटा; महादेव घाट पुल पर बह रहा पानी, कई कॉलोनियां जलमग्न – Chhattisgarh: Raipur-patan Road Contact Lost Due To Heavy Rain
कांकेर

छत्तीसगढ़:भारी बारिश से रायपुर-पाटन सड़क संपर्क टूटा; महादेव घाट पुल पर बह रहा पानी, कई कॉलोनियां जलमग्न – Chhattisgarh: Raipur-patan Road Contact Lost Due To Heavy Rain

November 4, 2026


छत्तीसगढ़ में चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस क्रम में प्रदेश की राजधानी रायपुर से पाटन सड़क संपर्क मार्ग कट गया है। इस वजह से रायपुर से अम्लेश्वर,अम्लेश्वर डीह, कोपेडीड, खरमुड़ा, खुरमुड़ी, घुघुवा, झीट, मोतीपुर,पाटन और दुर्ग जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Chhattisgarh: Raipur-Patan road Contact lost due to heavy rain

एकता नगर में घुसा पानी
– फोटो : Amar Ujala Digital

इन सभी क्षेत्रों का रायपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। लोग दुर्ग-भिलाई से होकर पाटन आ रहे हैं। वहीं काठाडीह से होकर रायपुर पहुंच रहे हैं। 

Chhattisgarh: Raipur-Patan road Contact lost due to heavy rain

घुरों के अंदर घुसा पानी
– फोटो : Amar Ujala Digital

महादेवघाट पुल पर बह रहा पानी

रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी पर बना पुल जलमग्न है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके वजह से रायपुर से पाटन का संपर्क मार्ग टूट गया है। लोग के घरों के अंदर पानी घुस गया है।

Chhattisgarh: Raipur-Patan road Contact lost due to heavy rain

एकता नगर जलमग्न
– फोटो : Amar Ujala Digital

इस नजारे को देखने के लिये रायपुर और आस-पास के लोग हैं यहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही रायपुरा के महादेव घाट स्थित सदाफल देव आश्रम, गायत्री नगर कॉलोनी में जलभराव है।

Chhattisgarh: Raipur-Patan road Contact lost due to heavy rain

सबसे बुरा हाल गायत्री नगर का है। यहां सुबह से ही जलभराव है। घरों के अंदर पानी भर गया है। लोग छत पर रहने के लिए मजबूर हैं।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X