शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:टेबल टेनिस में येलो हाउस की राधिका व रेड हाउस से प्रजनय बने चैंपियन – In Table Tennis, Radhika From The Yellow House And Prajanay From The Red House Emerged As Champions

November 4, 2026


– शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में कराई गई दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में येलो हाउस की राधिका व रेड हाउस के प्रजनय चैंपियन बने और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में येलो हाउस की राधिका ने ब्लू हाउस की पलक को 11-7 व 14-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में ग्रीन हाउस की सारा ने रेड हाउस की आस्था को 11-4 व 11-3 से हराया। फाइनल मैच में येलो हाउस की राधिका ने ग्रीन हाउस की सारा को 14-12, 11-13 व 11-6 से हराकर जीत दर्ज की।

बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में येलो हाउस के आयुष ने रेड हाउस के नीरव को 11-9, 9-11 व 12-10 से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में रेड हाउस के प्रजनय ने रेड हाउस के ही अभिनव को 11-3 व 11-8 से हराया। फाइनल मैच में रेड हाउस के प्रजनय ने येलो हाउस के आयुष को 11-6 व 11-7 से हराकर जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रबंधक ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में राजीव, अजीत, अक्षय, बबलेश, कृष्ण, इमरान, सूरज आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X