शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:रेलवे के सिग्नल सेंटर से सीसीटीवी कैमरे और उपकरण चोरी – Cctv Cameras And Equipment Stolen From Railway Signal Centre
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:रेलवे के सिग्नल सेंटर से सीसीटीवी कैमरे और उपकरण चोरी – Cctv Cameras And Equipment Stolen From Railway Signal Centre

November 4, 2026


CCTV cameras and equipment stolen from railway signal centre

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में चोरों ने डीएफसीसीआईएल (रेलवे) के सिग्नल सेंटर को निशाना बना लिया। चोर बाहरी फेंसिंग काटकर अंदर घुसे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे सहित उसके उपकरण चोरी कर ले गए। मामले में रेलवे अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएफसीसीआईएल के कार्यकारी सिग्नल एवं दूरसंचार अधिकारी आर्तेश्वर आशीष ने आरोप लगाया एक नवंबर की रात करीब 11:45 बजे जीएसएमआर- पी4 (रेलवे किमी 706/21-23) की बाहरी फेंसिंग कटी होने और मुख्य दरवाजा खुला होने की सूचना मिली थी। दो नवंबर की रात करीब 12:20 बजे उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो फेंसिंग कटी मिली। जहां डीजीआर स्टाफ व आरपीएफ स्टाफ मौजूद था। मुख्य गेट क्षतिग्रस्त था और उसका पैडलॉक गायब था। सेंटर लॉक भी टूटा हुआ था। अंदर लगा कैमरा टूटा मिला, जबकि डीवीआर, स्विच समेत कैमरे के सभी उपकरण गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X