शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:पुलिस टीम ने दो गांवों में जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक – The Police Team Visited Two Villages And Raised Awareness Among The Villagers About The Dangers Of Substance Abuse
रेवाड़ी

Rewari News:पुलिस टीम ने दो गांवों में जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक – The Police Team Visited Two Villages And Raised Awareness Among The Villagers About The Dangers Of Substance Abuse

November 4, 2026


The police team visited two villages and raised awareness among the villagers about the dangers of substance abuse.

नशे के प्रति जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
– फोटो : 1

रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को गांव पीथड़ावास और माखरिया में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव में नशे की बिक्री या सेवन से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशे से संबंधित सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

इसके अलावा यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग की जानकारी दी गई। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने का आह्वान किया गया। अंत में ग्रामीणों ने नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने तथा नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X