शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान के झुंझुनूं में आफत की बारिश:मूसलाधार वर्षा से ढह गया गरीब का आशियाना, जलभराव से डूबे बाजार और घर – Jhunjhunu Rain Fury Heavy Rains Destroy Poor Family House In Rajasthan Markets And Homes Submerged
झुंझुनू

राजस्थान के झुंझुनूं में आफत की बारिश:मूसलाधार वर्षा से ढह गया गरीब का आशियाना, जलभराव से डूबे बाजार और घर – Jhunjhunu Rain Fury Heavy Rains Destroy Poor Family House In Rajasthan Markets And Homes Submerged

November 4, 2026


Jhunjhunu Rain Fury Heavy Rains Destroy Poor Family House in Rajasthan Markets and Homes Submerged

झुंझुनूं में मानसून का कहर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनूं जिले में मंगलवार देर रात तक मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आया। झुंझुनूं, चिड़ावा, सुलताना और नवलगढ़ सहित जिले के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कहीं गरीब परिवार का आशियाना ढह गया तो कहीं बाजार और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित रहा।

गरीब परिवार का मकान ढहा

बारिश के बीच सबसे मार्मिक घटना अडूका गांव में सामने आई। यहां लगातार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मकान भरभराकर ढह गया। पीड़ित कैलाश फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका दो कमरों का छोटा-सा मकान था। लगातार हुई बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया और मंगलवार को उसका एक कमरा पूरी तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान ढहने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

सुलताना में बाजार और घरों में घुसा पानी

इधर, सुलताना कस्बे में भी तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। निचले इलाकों के साथ मुख्य बाजार में कई फीट तक पानी जमा हो गया। कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए पंप लगाकर पानी की निकासी शुरू कराई गई, लेकिन रुक-रुककर जारी बारिश के कारण राहत कार्य भी प्रभावित हुए।

ये भी पढ़ें-  IAF की ‘मास्टरक्लास’: राफेल और सुखोई की ताकत देखने जोधपुर आ रहे आधा दर्जन देश, पाक सीमा पर होगा महा-अभ्यास

खेत लबालब, किसानों में खुशी और चिंता दोनों

ग्रामीण क्षेत्रों में खेत-खलिहान पानी से लबालब नजर आए। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है, लेकिन कुछ स्थानों पर अत्यधिक जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई जगह वाहन पानी से भरे गड्ढों में फंसते दिखाई दिए। जिलेभर में सावन की झड़ी जारी रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन लगातार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X