शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Indore News:सैन्य सम्मान के साथ मेजर हमजा को किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में लगे देशभक्ति के नारे – Indore Major Hamza Laid To Rest With Military Honors Patriotic Slogans Raised At The Funeral Procession
जैसलमेर

Indore News:सैन्य सम्मान के साथ मेजर हमजा को किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में लगे देशभक्ति के नारे – Indore Major Hamza Laid To Rest With Military Honors Patriotic Slogans Raised At The Funeral Procession

November 4, 2026


Indore Major Hamza laid to rest with military honors patriotic slogans raised at the funeral procession

सैन्य सम्मान के साथ मेजर हमजा को दी अंतिम विदाई
– फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेजर हमजा आरिफ का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह इंदौर स्थित राजेंद्र नगर निवास पर पहुंचा। सुबह से ही उनके निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ था। सबसे पहले पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

इसके बाद सेना के वाहन में उनकी पार्थिव देह को रखा गया। तिरंगे में लिपटी ताबूत के साथ जनाजा सैनी नगर मस्जिद से आगे बढ़ा। पीछे चल रहे लोगों ने ‘शहीद हमजा अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए। जनाजा माणिकबाग पुल, कलेक्टर चौराहा और राजवाड़ा होते हुए इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचा। नमाज अदा करने के बाद जनाजे को कब्र में उतारने की रस्म हुई और मृत आत्मा की शांति के लिए सभी ने दुआ मांगी।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

मेजर हमजा की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटा हुआ था। दफनाने से पहले सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अंतिम सलामी दी। पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। इस विदाई को देखकर कब्रिस्तान में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X