शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में दर्दनाक हादसा:मिट्टी खोदते समय भरभराकर धंस गया टीला, तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम – Kishanganj-three-girls-die-after-mud-mound-collapses-dighalbank-bihar
पूर्णिया

बिहार में दर्दनाक हादसा:मिट्टी खोदते समय भरभराकर धंस गया टीला, तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम – Kishanganj-three-girls-die-after-mud-mound-collapses-dighalbank-bihar

November 4, 2026


kishanganj-three-girls-die-after-mud-mound-collapses-dighalbank-bihar

घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं तीन बच्चियां, टीले के नीचे दबकर गई जान

विस्तार

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड से बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरुवाडांगा पंचायत स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या-10 में मिट्टी खोदने गईं तीन मासूम चचेरी बहनों की टीला धंसने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय तीनों बच्चियां घर के पास ही मिट्टी खोदने गई थीं। घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लाने के दौरान अचानक ऊपर का बड़ा टीला भरभराकर धंस गया। तीनों बच्चियां मिट्टी के ढेर के नीचे दब गईं। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर सुना तो वे दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

मृतक बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की दो बेटियों नगमा प्रवीण (10 वर्ष) और निशा प्रवीण (9 वर्ष) तथा उनके सगे भाई फरियाद आलम की बेटी रूबी खातून (8 वर्ष) के रूप में हुई है। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की सूचना दिघलबैंक थाने की पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है। मृतक बच्चियों के घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X