छत्तीसगढ़:स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से लड़ेंगी चुनाव… पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा दावा – Ts Singh Deo Claims Smriti Irani May Contest Next Election From Chhattisgarh

स्मृति ईरानी
November 4, 2026

स्मृति ईरानी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अगला चुनाव छत्तीसगढ़ से लड़ने वाली हैं। अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में इस बार अपनी जीत की संभावना नजर नहीं आ रही है, इसी कारण स्मृति ईरानी को यहां आगे किया जा रहा है।
स्मृति ईरानी को दो राज्यों का प्रभार मिलने के सवाल पर सिंहदेव ने इसे भाजपा का अंदरूनी मामला बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी से सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ते समय शक्कर का भाव क्या था और आज उनकी पार्टी की सरकार ने इसका भाव कहां पहुंचा दिया है।
मतदाता सूची और चुनाव आयोग पर आरोप
पूर्व डिप्टी सीएम ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आयोग नियमों के विपरीत काम कर रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तंज कसते हुए कहा कि वे स्वयं को स्कूल से लेकर कॉलेज तक का गोल्ड मेडलिस्ट बताते हैं, लेकिन आयोग का कामकाज समझ से परे है। सिंहदेव ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का खेल चलने तथा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बिना कोई फॉर्म भरे 13,000 मतदाताओं के नाम बदल दिए गए और देश भर में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।
वोट बचाओ अभियान में बीस मुद्दे
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने कहा कि पार्टी के 20 प्रमुख मुद्दों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का विषय पहले स्थान पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें वोट चोरी का मामला सबसे मुख्य है। इस अवसर पर कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग भी उपस्थित रहीं।
November 13, 2026
चिरमिरी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रियांशु गौर उर्फ बोनी गिरफ्तार। पुलिस ने जशपुर से भागलपुर तक तलाश के बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेजा।
November 13, 2026
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विस्तार सूरजपुर जिले में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने और मामले को हादसा बताने की साजिश रचने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की नाले में गिरने से मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों ने […]
November 12, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं विस्तार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। […]
