शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:पर्वत उठा लाए हनुमान, संजीवनी बूटी से बचाई लक्ष्मण की जान – Hanuman Brought The Mountain, Saving Lakshmana’s Life With The Sanjeevani Herb

November 4, 2026


लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल में रामलीला की धूम मची हुई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद रामलीला देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। रामलीला में शक्ति बाण लगने से घायल लक्ष्मण की मूर्छा टूटने तक की लीला का मंचन किया गया।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष नर सिंह धौनी की अध्यक्षता में आयोजित रामलीला में रावण और वानर सेना का युद्ध, मेघनाद का युद्ध में प्रवेश, लक्ष्मण को शक्ति लगना, हनुमान का द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाना और लक्ष्मण का मूर्छा से वापस आने तक की लीला का मंचन किया गया।

राम के पात्र विनोद अधिकारी, लक्ष्मण के पात्र हिमांशु धौनी, सीता के पात्र दीपांशु धौनी, हनुमान उमेद पाटनी रहे। यहां मदन कलौनी, खीमराज धौनी, तारा सिंह, चतुर सिंह, भुवन सिंह, निर्मल चंद, गोपाल सिंह, नाथ राम, गोपाल राम, कुंदन सिंह पाटनी रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X