शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर: अकेले आउटलुक की 1.50 लाख से अधिक शिकायतें, क्या एआई टूल्स पर भी पड़ा कोई असर? – Microsoft Outage: 140,000 Outlook Reports, Teams, Copilot And Ai Services Hit
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर: अकेले आउटलुक की 1.50 लाख से अधिक शिकायतें, क्या एआई टूल्स पर भी पड़ा कोई असर? – Microsoft Outage: 140,000 Outlook Reports, Teams, Copilot And Ai Services Hit

November 13, 2026


जागृति शुक्ला

Fri, 13 Nov 2026 10:41 AM IST

सार

  • आउटलुक को लेकर डेढ लाख से अधिक शिकायतें।
  • चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक सेवाओं पर भी असर।
  • सर्विस बहाली में जुटी माइक्रोसॉफ्ट।
  • शुरुआती सुधार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
Microsoft Outage: 140,000 Outlook Reports, Teams, Copilot and AI Services Hit
आउटलुक की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज – फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय एक बड़े ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर इसकी ईमेल सेवा आउटलुक पर देखने को मिल रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, अकेले आउटलुक को लेकर दुनियाभर में 1,50,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे आउटलुक से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अपने इस उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। इस तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस आउटेज की आंच सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसके सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अन्य बड़े एआई प्लेटफॉर्म्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

क्या एआई टूल्स पर भी पड़ा असर?

माइक्रोसॉफ्ट की इस तकनीकी रुकावट का सीधा असर माइक्रोसॉफ्ट 365 (Microsoft 365) की जरूरी सेवाओं के साथ-साथ थर्ड-पार्टी एआई टूल्स पर भी पड़ा है

  • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप: आउटलुक के अलावा माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, वनड्राइव और एआई टूल कोपायलट भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। यूजर्स अपने ईमेल, कैलेंडर और जरूरी फाइलों तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं।
  • ओपनएआई प्रभावित: चूंकि ओपनएआई के कई टूल्स माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टर्स का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए चैटजीपीटी में भी नए कनेक्शन फेल होने और टूल्स के ठीक से काम न करने की समस्या सामने आई है।
  • एंथ्रोपिक (क्लॉड) पर भी मार: एआई कंपनी एंथ्रोपिक के क्लॉड में भी माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टर से जुड़े मेल, कैलेंडर और सर्च रिक्वेस्ट फेल होने की दिक्कत दर्ज की गई है।
  • कारोबार और ऑफिस कम्युनिकेशन ठप:सबसे ज्यादा परेशानी उन कंपनियों और संस्थानों को उठानी पड़ रही है, जो अपने ईमेल, आपसी बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज के लिए पूरी तरह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर निर्भर हैं।

अब क्या है स्थिति?

  • माइक्रोसॉफ्ट को इस समस्या से निकलने में अभी भी काफी समय लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की टेक्निकल टीम को तमाम प्रोडक्ट्स को वापस ऑनलाइन लाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने खुद कहा है कि सर्विस को वापस चालू करने के लिए अब तक जो सुधार किए गए हैं, वे वैसा असर नहीं दिखा पाए हैं जैसी कि उनसे अपेक्षा थी।
  • साथ ही कंपनी फिलहाल ट्रैफिक मैनेजमेंट में आए असंतुलन की समस्या को सुलझाने में लगी हुई है। कई सर्वरों के अचानक अनुपलब्ध होने से बाकी बचे इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड बढ़ गया है। यह समस्या कब ठीक होंगी, कंपनी की ओर से अभी तक परेशानी ठीक होने या सेवाओं के पूरी तरह नॉर्मल होने को लेकर कोई स्पष्ट टाइमलाइन जारी नहीं की गई है।

क्षमता की कमी दूर करने के लिए नए रास्तों की तलाश

  • कंपनी का कहना है कि रिकवरी की प्रक्रिया अभी भी काफी मुश्किल बनी हुई है और सिस्टम की क्षमता की कमी को सुधारने के लिए दूसरे उपाय तलाशे जा रहे हैं अब माइक्रोसॉफ्ट अपने बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता को बढ़ाने पर विचार कर रही है।
  • जिन इलाकों में सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो रही है, वहां ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने के लिए बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किए गए बदलावों के स्थिर होने की पुष्टि के बाद ही सुधार से जुड़े अगले कदम उठाए जाएंगे।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X