शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने गायन-नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने गायन-नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध – Unnao News

November 4, 2026


unnao news

आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में​ मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने गए छात्रों को सम्मानित करते अतिथि

नवाबगंज। सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार को बीसवीं फ्रेशर पार्टी ‘उदगम -2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन और नृत्य में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि शिव अवतार तिवारी, एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर और संस्थान के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

बी-फार्मा, डी-फार्मा, बी-टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, एमसीए और डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने पार्टी में हिस्सा लिया। छात्रों में हर्ष, अथर्व और आयुष को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। रितिका, भाविनी और अनुष्का को मिस फ्रेशर के रूप में सम्मानित किया गया। संस्थान अध्यक्ष बद्री विशाल तिवारी ने छात्रों को खूब मस्ती करने और दोस्त बनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को मुख्य लक्ष्य, पढ़ाई और कॅरिअर से न भटकने का संदेश भी दिया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष ऊषा तिवारी और फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। बी-फार्मा चतुर्थ वर्ष की छात्रा डाली दीक्षित, हर्षिता और आकांक्षा ने ‘एक नशा चढ़ा है मेरा कमली-कमली मेरे यार’ गाने पर नृत्य किया। बी-टेक प्रथम वर्ष की अनुष्का ने ‘आजा नच ले नच मेरे यार’ गाने पर प्रस्तुति दी। मैनेजमेंट के एमसीए प्रथम वर्ष की पारुल ने बांसुरी का वादन कर अतिथियों और श्रोताओं को भावविभोर किया। डी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र ऋतिक राजपूत ने अपने नृत्य से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X