शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:दहेज हत्या के मामले में जमानत आरोपी दंपती की जमानत निरस्त – Bail Cancelled For The Accused Couple In A Dowry Death Case

November 4, 2026


एटा। दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद दंपती की जमानत निरस्त कर दी गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता विनय शर्मा ने बताया कि कस्बा जैथरा निवासी शरद की पत्नी की दहेज के लिए 2016 में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी शरद के बड़े भाई प्रमोद व उसकी पत्नी को जेल भेजा। सुनवाई के दौरान जनपद व सत्र न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने आरोपियों की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X