शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हालत गंभीर – Worker Comes Into Contact With High-tension Line; Condition Critical
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हालत गंभीर – Worker Comes Into Contact With High-tension Line; Condition Critical

November 4, 2026


Worker comes into contact with high-tension line; condition critical

संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल मजदूर। स्रोत संवाद
– फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल मजदूर। स्रोत संवाद

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर-करखा निवासी दिनेश प्रजापति गांव में ही मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब रमाकांत यादव के खेत पर आलू ढुलाई का काम कर रहा था। वह मशीन पर चढ़कर आलू की बोरी को उठा रहा था। तभी अचानक उपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसको करंट लग गया। करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खेत स्वामी रमाकांत यादव एवं अन्य लोगों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसको उपचार दिया गया है। सीएमएस डॉ. आरसी केशव का कहना है कि मजदूर को करंट लगा था। जिसका उपचार कराया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X