शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
दिल्ली एनसीआर

Delhi Ncr News:दीपावली नजदीक आते ही आनंद विहार आईएसबीटी पर बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़ – As Diwali Approaches, The Crowd Of Passengers At Anand Vihar Isbt Has Begun To Increase

November 4, 2026


– घर जाने के लिए बस अड्डे पहुंच रहे लोग, प्लेटफॉर्म पर बसों का इंतजार करते नजर आए यात्री

– त्योहार से एक-दो दिन पहले और बढ़ेगी भीड़, कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह के मुकाबले आवाजाही बढ़ने की बात कही

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। दीपावली नजदीक आते ही आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए लोग दिल्ली से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्री सामान के साथ बसों का इंतजार करते और बसों की जानकारी लेते नजर आए। दिनभर बस अड्डे पर आवाजाही बनी रही। आनंद विहार से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए बसें चलती हैं। त्योहार से एक-दो दिन पहले यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में बसों का सुचारु संचालन जरूरी होगा। बस कर्मचारी विजय पाल ने बताया कि बस अड्डे पर पहले के मुकाबले रौनक बढ़ गई है। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में अच्छा लगता है। कर्मचारी रामवीर के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। दीपावली तक इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X