शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:श्रेया का राष्ट्रीय स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता के लिए चयन – Shreya Selected For A National-level Shot Put Competition

November 4, 2026


क्षेत्र के एलबीएस पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल अटरिया गोपालापुर की कक्षा नौ की छात्रा श्रेया पटेल ने माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल पांडेय ने बताया कि विकासखंड रामनगर के बलभद्रपुर गांव निवासी श्रेया पटेल वर्ष 2025-26 में माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता अंडर-14 के तहत तहसील और जिला स्तर पर गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। मंडल स्तर पर चक्का फेंक और गोला फेंक में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य विमल कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्य अमित दूबे, शिक्षकों एवं कोच विजय शंकर यादव ने श्रेया को बधाई दी। प्रबंधक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X