शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रयागराज:कंगना बोलीं- राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं, असल संसद में नहीं – Prayagraj: Kangana Says Rahul Gandhi Can Fulfill His Dreams Only In A ‘mock Parliament’
प्रयागराज

प्रयागराज:कंगना बोलीं- राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं, असल संसद में नहीं – Prayagraj: Kangana Says Rahul Gandhi Can Fulfill His Dreams Only In A ‘mock Parliament’

November 4, 2026


Prayagraj: Kangana says Rahul Gandhi can fulfill his dreams only in a 'mock parliament'

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया और दीपावली व भैया दूज की शुभकामनाएं दीं। कंगना ने प्रयागराज को आध्यात्मिक नगरी बताते हुए यहां आगमन को अपना परम सौभाग्य बताया।

विस्तार

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज आईं फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के लोकतंत्र बचाओ यात्रा अभियान और राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के ऐसे राजनीतिक पैंतरे और झांसे काम करने वाले नहीं हैं। ये सब सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही सपने पूरे कर सकते हैं। वास्तविक पार्लियामेंट में इनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X