Ambala News:गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से श्रद्धा के साथ निकाला नगर कीर्तन – Nagar Kirtan Taken Out With Devotion From Gurudwara Shri Panjokhra Sahibnagar Kirtan Taken Out With Devotion From Gurudwara Shri Panjokhra Sahib
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से बुधवार सुबह नौ बजे नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुए इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा परिसर में अरदास के साथ हुई। इस नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह संगत की ओर से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में रागी जत्थों और संगत ने गुरुबाणी के मनमोहक कीर्तन व बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संवाद
गुरुद्वारा गोबिंद नगर में हुआ चौपाई साहिब का पाठ
अंबाला। छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को श्री चौपाई साहिब जी के पाठ का आयोजन किया गया। इस समागम में बड़ी संख्या में स्थानीय संगत ने शिरकत कर गुरु चरणों में शीश नवाया। दोपहर तीन बजे शुरू हुए समागम में संगत की ओर से श्री चौपाई साहिब जी के सामूहिक पाठ किए गए। इसके पश्चात रागी जत्थों ने मनमोहक गुरुबाणी कीर्तन से पूरी संगत को निहाल कर दिया। सतनाम श्री वाहेगुरु और गुरुबाणी से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। पाठ की समाप्ति पर सरबत के भले के लिए अरदास की गई और संगत में पवित्र गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
