शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीआरपीएफ कैंप पर हमला:बरी आरोपी जंग बहादुर घर में कैद, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी; इस थाने में लगाता है हाजिरी – Crpf Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif’s Murder
रामपुर

November 13, 2026

CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder

रामपुर में मोहम्मद शरीफ की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट
ग्राफिक्स

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में आरोपी रहे मो. शरीफ की हत्या और धमकी मिलने के बाद मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाला जंग बहादुर उर्फ बाबा भी अपने घर में कैद हो गया है।

इस हमले में जंग बहादुर को रामपुर की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अन्य आरोपियों के साथ उसे भी बरी कर दिया था। उधर, पुलिस ने जंग बहादुर की निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।

31 दिसंबर 2007 की देर रात रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। इस मामले में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X