Bageshwar News:खनन खुलवाने के लिए आमरण अनशन जारी रहा – The Hunger Strike Unto Death Continued, With The Demand To Allow Mining To Resume
बागेश्वर। खड़िया खनन खुलवाने के लिए लगातार 15 दिनों से धरना-प्रदर्शन और चौथे दिन आमरण अनशन जारी रहा। धरने पर बैठे राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार ने अनशन पर बैठकर प्रशासन से मांग पूरी करने को कहा।
बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि न्यायालय की ओर से खड़िया खनन को संचालित करवाने का आदेश मिल चुका है। बावजूद प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगाई जा रही है। इसके कारण लोगों का कारोबार छिन गया है। ग्रामीण रोजगार की तलाश में अन्य नगरों में जाने को मजबूर हैं। अनशनकारियों ने मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर बसंत कुमार, नवीन कुमार, ऋतु, नवीन धौनी, किशन विश्वकर्मा, भगवत कुमार, मुकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
