शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:50 लाख से तैयार हुआ पैथोलॉजी लैब भवन – Pathology Lab Building Constructed At A Cost Of 50 Lakhs

November 5, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Wed, 04 Nov 2026 07:00 PM IST

Pathology lab building constructed at a cost of 50 lakhs

फोटो

अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के तहत 50 लाख रुपये की लागत से पैथोलॉजी लैब एवं ब्लड बैंक का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में अब फिनिशिंग और उपकरण लगाने का काम शेष है। इसके बाद इसे अस्पताल को सौंपकर आम लोगों के लिए जांच सुविधाएं शुरू की जाएंगी। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए भवन में तीन कक्ष, एक प्रयोगशाला और कार्यालय का निर्माण किया गया है। सीएमओ कार्यालय के इंजीनियर दीपक नेगी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कुछ महीनों में भवन अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. हेमा असवाल ने बताया कि वर्तमान में भी अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन नए भवन के शुरू होने से जांच व्यवस्था का विस्तार होगा। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं क्षेत्रवासियों को जांच के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X