शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लोहाघाट:घर के पास घात लगाए बैठा था तेंदुआ, 13 साल के हिमांशु को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम – Leopard Kills 13 Year Old Boy Near His Home In Lohaghat Sud Dungri Village Family Devastated Champawat
चंपावत

लोहाघाट:घर के पास घात लगाए बैठा था तेंदुआ, 13 साल के हिमांशु को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम – Leopard Kills 13 Year Old Boy Near His Home In Lohaghat Sud Dungri Village Family Devastated Champawat

November 5, 2026


Leopard kills 13 year old boy near his home in lohaghat sud dungri village family devastated champawat

हिमांशु
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोहाघाट क्षेत्र में तेंदुए ने घर से महज 40 मीटर की दूरी पर एक किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, देर शाम लोहाघाट के सुड डूंगरी गांव में तेंदुआ घर के पास से 13 वर्षीय हिमांशु पुजारी को उठा ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक वह मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर खेतों की ओर ले गया। काफी देर तक हिमांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। करीब रात 9:30 बजे उसका शव घर से लगभग 40 मीटर दूर खेतों में मिला।

ये भी पढे़ं…दिवाली से पहले उजड़ी खुशियां: एक ही परिवार के तीन समेत चार लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव, दर्दनाक तस्वीरें

परिजन आनन-फानन में उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से लोगों में  वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। डीएम मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X