Champawat News:लगी मैच जीत चीता और नौनचूला इलेवन सेमीफाइनल में – Cheeta And Naunchula Xi Win Their Matches, Advance To The Semi-finals

चंपावत के धौन में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
November 13, 2026

चंपावत के धौन में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
चंपावत। धौन में चल रही नौनचूला क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 में चीता इलेवन और नौनचूला इलेवन की टीमों अंतिम लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चीता इलेवन ने बनलेख इलेवन और नौनचूला इलेवन ने महादेव इलेवन को हराया। मुख्य अतिथि पालिका कर्मी प्रदीप भट्ट और नारायण दत्त भट्ट रहे।
बुधवार को धौन खेल मैदान में नौनचूला क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम दौर के दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच चीता इलेवन और बनलेख इलेवन के बीच खेला गया। चीता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनलेख की टीम सात विकेट पर 71 रन ही बना सकी। 33 रन से चीता इलेवन ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चीता इलेवन के नवीन रावत ने शानदार गेंदबाजी कर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ दे मैच चुना गया।
दूसरा मैच नौनचूला इलेवन और महादेव इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नौनचूला इलेवन ने 12 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव इलेवन की टीम आठ विकेट पर 78 रन ही बना सकी। नौनचूला इलेवन ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। अंपायर की भूमिका में दीपक भट्ट, अमित रावत रहे। वहां प्रधान नवीन सिंह, नवीन रावत, शंकर भट्ट, चंद्र प्रकाश भट्ट, बंशीधर भट्ट, अमित सिंह, रविंद्र भट्ट, दिनेश भट्ट, भोला भट्ट आदि रहे।
November 13, 2026
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छमनियां-सातखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण की स्वीकृति देकर ग्रामीणों को दीपावली का तोहफा दिया है। वर्षों से लोग इस मार्ग पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे थे। सड़क पर डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। सड़क पर डामरीकरण की […]
November 12, 2026
राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर खुशी जताते खेलो इंडिया सांई सेंटर के लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलो इंडिया साई सेंटर छमनियां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर सेंटर और जिले का नाम रोशन किया। कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि ऊधमसिंह […]
November 12, 2026
चंपावत। एसएसजे परिसर चंपावत के छात्र-छात्राओं को आईटी लैब के संचालन का इंतजार है। लैब के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसका संचालन किया जाना बाकी है। लैब शुरू होने से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कंप्यूटर संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि चंपावत कैंपस में 7.18 करोड़ […]
