शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:क्रय केंद्र पहुंचीं एसडीएम, बंद मिला एफसीआई का क्रय केंद्र – Sdm Arrives At Procurement Center; Finds Fci Procurement Center Closed
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:क्रय केंद्र पहुंचीं एसडीएम, बंद मिला एफसीआई का क्रय केंद्र – Sdm Arrives At Procurement Center; Finds Fci Procurement Center Closed

November 5, 2026


SDM arrives at procurement center; finds FCI procurement center closed

महुली ​स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा। सुचना विभाग

एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने बुधवार को महुली स्थित क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एफसीआई का क्रय केंद्र बंद मिला। दो केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और सुविधा व्यवस्था नहीं मिली।

नाराज एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए तत्काल उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मंडी समिति के क्रय केंद्र में भारी अनियमितता मिली। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए सुधार का आदेश दिया।

एसडीएम ने कहा कि क्रय केंद्र आने वाले किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दोबारा निरीक्षण में कमियां मिलने कार्रवाई की जाएगी। इस मौके एएमओ अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X