Auraiya News:हाई टेंशन लाइन के खंभे टेढ़े, हादसे का खतरा – High Tension Line Poles Are Crooked, Risk Of Accident
मुरादगंज। अयाना थाना क्षेत्र के हसुलिया में हाईवे किनारे से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। वर्तमान में लाइन के दो खंभे पूरी तरह से एक ओर झुक गए हैं इससे कभी भी खंभों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके चलते बराबर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गांव निवासी संतकुमार, पप्पू, कल्लू, राहुल, राजू, आनंद मोहन, गजेंद्र, गुड्डू, पंकज चौहान, ऋषभ आदि ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को इस बाबत अवगत किया जा चुका है लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने खंभों को ठीक कराए जाने की मांग की। जेई अजीतमल विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली है जल्द ही खंभों को ठीक करा दिया जाएगा।
