शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार, पांच कट्टे पटाखे बरामद – One Person Arrested With Illegal Firecrackers; Five Bundles Of Firecrackers Seized

November 5, 2026


मुरादनगर। आगामी त्योहारों पर अवैध रूप से पटाखे बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से पांच प्लास्टिक के कट्टों में भरे अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं।

एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांधी कॉलोनी निवासी प्रवीण उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया। उसके पास से 60 देशी सुतली पटाखे, 10 डिब्बे पॉप-पॉप पटाखे, 16 डिब्बे स्पार्कर, 250 अन्य पटाखे और 20 प्लास्टिक की गन बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि आगामी त्योहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के लिए उसने पटाखे इकट्ठा किए थे। वह चोरी-छिपे इन्हें बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X