शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फतेहाबाद

Fatehabad News:बिजली निगम की चूक…चोरी किसी और ने की, 1.13 लाख का जुर्माना दूसरे के खाते में जुड़ा, उपभोक्ता फोरम में लगाई न्याय की गुहार – Electricity Board’s Mistake…someone Else Committed The Theft, A Fine Of 1.13 Lakh Was Charged To Someone Else’s Account, Consumer Appeals For Justice In The Forum

November 5, 2026


जाखल। बिजली निगम का नया कारनामा सामने आया है। दूसरे व्यक्ति के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मामले का 1.13 लाख रुपये का जुर्माना एक अन्य उपभोक्ता के बिजली खाते में जोड़ दिया। उपभोक्ता का आरोप है कि निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने और अधिकारियों के निर्देश के बावजूद राहत नहीं मिली। आखिरकार उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम फतेहाबाद में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके स्वर्गीय पिता के नाम पर पिछले करीब 25 वर्षों से बिजली कनेक्शन चल रहा है। परिवार नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान करता आ रहा है। करीब 3-4 महीने पहले निगम कर्मचारियों ने घर पर एक नोटिस दिया था। उस समय वह शहर से बाहर था और परिवार के सदस्यों को नोटिस की गंभीरता का पता नहीं चला। इसके बाद अचानक बिजली खाते में 1,13,208 रुपये की जुर्माना राशि जोड़ दी गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह जुर्माना संदीप कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मामले से संबंधित है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका संदीप कुमार के बिजली कनेक्शन से कोई संबंध नहीं है।

एक्सईएन के निर्देश भी बेअसर

उपभोक्ता का आरोप है कि वह कई बार जाखल बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काट चुका है। कभी उसे एसडीओ कार्यालय तो कभी सीए के पास भेज दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। टोहाना स्थित एक्सईएन कार्यालय में भी दो बार शिकायत दी। उसके मुताबिक, एक्सईएन ने जाखल एसडीओ को मामले की जांच कर गलत जुर्माना हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद खाते से राशि नहीं हटाई गई।

मीटर उखाड़ने की धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता ने एसडीओ पर लिखित आवेदन पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उसके बेटे को बिजली मीटर उखाड़ने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। उपभोक्ता का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया से उसका परिवार मानसिक परेशानी झेल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X