शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:रास्ते सील, दिनभर जाम से जूझते रहे शहरवासी – Roads Sealed; City Residents Grappled With Traffic Jams All Day Long
करनाल

November 5, 2026

करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बुधवार को सेक्टर-12 से जुड़े शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात बंद कर दिया गया। इसका असर केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नहीं रहा बल्कि आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों में रहने वाले लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

सेक्टर-12 मार्ग पूरी तरह बंद रहने से यहां के लोगों को बाहर निकलने तक में दिक्कत हुई। जिन रास्तों से यातायात डायवर्ट किया गया, वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिनभर जाम के कारण लोग परेशान होते रहे।

सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें रोजमर्रा के काम से घरों से निकलना था। अचानक रास्ते बंद मिलने पर वाहन चालक दूसरे रास्तों की ओर मुड़े तो वहां भी जाम में फंस गए। कई जगह वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस होती दिखाई दी।

लोग पुलिसकर्मियों से रास्ता खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। ब्यूरो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा के चलते आईटीआई चौक पर पुलिस ने बैरीगेट्स लगाकर रोके वा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X