शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिंगरौली:घर के पीछे उगा रखे थे गांजे के आठ पौधे, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस में मामला दर्ज – Singrauli: 60-year-old Man Arrested For Growing 8 Cannabis Plants Behind House, 13.648 Kg Seized
सिंगरौली

सिंगरौली:घर के पीछे उगा रखे थे गांजे के आठ पौधे, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस में मामला दर्ज – Singrauli: 60-year-old Man Arrested For Growing 8 Cannabis Plants Behind House, 13.648 Kg Seized

November 5, 2026


Singrauli: 60-Year-Old Man Arrested for Growing 8 Cannabis Plants Behind House, 13.648 Kg Seized

कार्रवाई करती पुलिस

विस्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने धनपान के सुकहर टोला में एक मकान के पीछे छापेमारी कर गांजे के आठ हरे पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुकहर टोला निवासी रघुनाथ सिंह ने अपने घर के पीछे बाउंड्री के अंदर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित स्थान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाउंड्री के अंदर गांजे के आठ हरे पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 13.648 किलोग्राम बताया है। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: शहडोल: अवैध रेत खनन पर एसपी सख्त, संभावित ठिकानों का निरीक्षण करने पहुंचे, सूनसान इलाके में मिला बड़ा डंप

चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलि

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X