शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:अवैध खनन में जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्राॅलियां सीज – Jcb And Four Tractor-trolleys Seized In Illegal Mining

November 5, 2026


भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार की रात एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ ग्राम पचखुरा खुर्द में छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं। प्रशासन ने सभी वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा कराकर सीज कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

नायब तहसीलदार अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ पचखुरा खुर्द में छापा मारा। इस दौरान मौके पर मिट्टी का अवैध खनन होता मिला। टीम ने खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रणविजय निषाद, आलोक प्रजापति, वीरेंद्र यादव और दीपक कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि खनिज विभाग की ओर से मामले की जांच कराई जाएगी। बाद में अवैध खनन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X