शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो पकड़े – Two People Arrested For Providing Bank Accounts To Cyber Fraudsters

November 5, 2026


फरीदाबाद। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहले मामले में गांव अनंगपुर निवासी व्यक्ति से ठगों ने अलग-अलग किस्तों में 3,67,824 रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पंचकूला निवासी बिक्रम को गिरफ्तार किया गया। उसके खाते में ठगी के 68 हजार रुपये आए थे।

दूसरे मामले में उत्तम नगर निवासी व्यक्ति के खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए थे। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी वसंत कुमार को गिरफ्तार किया। उसने अपने पिता का बैंक खाता ठगों को मुहैया कराया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस खाते से अन्य राज्यों में साइबर ठगी के सात मामले जुड़े मिले हैं। दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X