सांसद खेल महोत्सव :जूडो में गुरप्रीत, वॉलीबॉल में मुंदड़ी और क्रिकेट में मानस की टीम ने मारी बाजी – Mp Sports Festival: Gurpreet Triumphs In Judo, Mundri In Volleyball, And The Manas Team In Cricket
कैथल। सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत कैथल विधानसभा की खेल प्रतियोगिताएं बुधवार को संपन्न हो गईं। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए प्रतिभा दिखाई। जूडो में गुरप्रीत, वॉलीबॉल में मुंदड़ी और क्रिकेट में मानस टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और टग ऑफ वार सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद नवीन जिंदल की ओर से नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कैथल जिंदल कार्यालय के प्रभारी रविंद्र धीमान ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिंदल का उद्देश्य गांवों और शहरों के युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।
विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ी अब अगले चरण की प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों से मुलाकात कर तीसरे दिन के खेलों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम, पुलिस लाइन और आरकेएसडी स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस मौके पर राव सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सीसला, नरेश मित्तल, रुक्मिणी देवी, अक्षरा गुप्ता, कृष्णा बंसल, कर्मवीर फौजी, रजत थरेजा और संदीप सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
– जूडो : पुरुष वर्ग के 73 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गुरप्रीत प्रथम रहे।
– वॉलीबॉल : मुंदड़ी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
– क्रिकेट : पुरुष वर्ग में मानस टीम विजेता रही।
– टग ऑफ वार : पुरुष वर्ग में बुड्ढाखेड़ा और महिला वर्ग में शेरगढ़ की टीम प्रथम रही।
– एथलेटिक्स : पुरुष वर्ग में नमित, लक्ष्य और अजय और महिला वर्ग में नेहा और हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– बॉक्सिंग : 50 किलोग्राम में संदीप, 55 में कार्तिक, 55-60 में जश्न, 60-65 में शिव सागर, 65-70 में अंकुश, 70-75 में विमल, 80 में यशेंदर, 80-85 में कुश, 90 में प्रिंस और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सुमित कुमार प्रथम रहे।

बॉक्सिंग मैच के दौरान खिलाड़ी। कोच

बॉक्सिंग मैच के दौरान खिलाड़ी। कोच

बॉक्सिंग मैच के दौरान खिलाड़ी। कोच
