खरगोन:अलीगढ़ से हथियार खरीदने आया युवक गोगांवा पुलिस के शिकंजे में, बैग से मिली 10 अवैध पिस्टल – Khargone: Aligarh Man Arrested With 10 Illegal Pistols, Police Probe Leads To Suspected Supplier In Signoor

अपराध
November 5, 2026

अपराध
जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोगांवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घुघरियाखेड़ी बस स्टॉप के पास से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल बरामद हुईं। जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरियाखेड़ी बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति बैग लेकर खड़ा है, जिसके पास अवैध पिस्टल होने की आशंका है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरेन्द्र कुमार पाण्डेय (35) निवासी ग्राम बसोली, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मिलीं। हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: भोपाल में शॉपिंग ट्रेंड: हल्की ज्वेलरी से लेकर डिजाइनर लाइटिंग तक इस बार क्या खरीद रहे लोग? जानिए बाजार का हाल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोगांवा में अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 25(1) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान और अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा सिगनूर तक पहुंच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अलीगढ़ से खरगोन हथियार खरीदने क्यों आया था और उसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन में की गई। इसमें गोगांवा पुलिस और साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।
November 13, 2026
लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और निमाड़ी बोली की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 24 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवी अहिल्या घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। उत्सव […]
November 12, 2026
धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन विस्तार बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलि कदर मुफद्दल सैफुद्दीन गुरुवार दोपहर बड़वाह पहुंचे। नगर में 53वें दाई मुफद्दल सैफुद्दीन का यह पहला आगमन है। समाज के महिला और पुरुष वर्ग ने उत्साहपूर्वक उनकी अगवानी की। धर्मगुरु कृषि उपज मंडी के सामने स्थित हाजी नोमान अली के निवास स्थान पहुंचे। […]
November 11, 2026
ग्राम अंदड़ में लक्कड़बग्घे जैसा दिखने वाले अज्ञात जंगली जानवर ने बुधवार को 10 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में बच्चे, महिलाएं और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शामिल हैं। पांच से अधिक घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
